GST की नई दरों को लेकर अधिसूचना जारी, 22 सितंबर से ये सब होंगे सस्ते

Desk. केंद्र सरकार ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है, जो 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। यह बदलाव 28 जून, 2017 की अधिसूचना को निरस्त करता है। ये निर्णय 3 सितंबर को हुई 56वीं GST काउंसिल बैठक में लिए गए बदलावों पर आधारित हैं।

अब GST के 5% और 18% का टैक्स स्लैब

अब सिर्फ 5% और 18% का टैक्स स्लैब है। 12% और 28% स्लैब को खत्म कर दिया गया है। सिन और लग्ज़री वस्तुओं के लिए 40% की उच्च दर प्रस्तावित है, लेकिन सेस को हटा दिया गया है। टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, फूड आइटम्स, टीवी, बाइक, एसी और कारें अब पहले से सस्ती होंगी।

ये चीजें होंगी सस्ती

CBIC (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड) उद्योग और हितधारकों के साथ मिलकर सप्लाई चेन, प्राइसिंग और ERP सिस्टम के अनुकूलन पर काम कर रहा है। कंपनियां नई टैक्स दरों के अनुसार उत्पादों की रीलैबलिंग कर रही हैं।

प्रोडक्टपुराना GST रेटनया GST रेट
टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू18%5%
टीवी, एसी, बाइक, कार28%18%
कुछ फूड आइटम्स18%5%

नोटिफिकेशन का उद्देश्य क्या है?

इसका उद्देश्य उपभोक्ता तक टैक्स कटौती का लाभ पहुंचाना, टैक्स सिस्टम को सरल बनाना, वस्तुओं की कीमतों में पारदर्शिता लाना और औद्योगिक प्रक्रिया को बेहतर बनाना है।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...