सरकार ने नहीं बनाई सड़क तो ग्रामीणों ने खुद उठाया बीड़ा, श्रमदान कर बना रहे हैं रोड

सरायकेला. सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के अधीन आदारडीह पंचायत के रधुनाथपुर से बोड़डीह, रागाडीह, चिगड़ा पार्कीडीह, हुंडरू पाथरीह तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीण खुद श्रमदान कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कितने संसद, मंत्री, विधायक बने और चले गए। उसके बाबजूद कई दशक से यह सड़क निर्माण के लिए राह देख रही है।

लोगों का कहना है कि इस रास्ते के निर्माण से समय और दूरी दोनों की बचत होगी। आसपास के लोगों को मेन रोड पर आने-जाने में परेशानी होती है। जिसके कारण श्रमदान कर रोड निर्माण किया जा रहा है। लगभग तीन से चार किलोमीटर तक मिट्टी का सड़क निर्माण में जुटे हैं।

लोंगों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा सर्व सहमति से एक बैठक कर आवागमन के लिए सड़क निर्माण करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद आज से रोड का निर्माण करने के लिए जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में किसी ग्रामीण की तबीयत खराब हो जाए तो मरीज को खटिया पर नीमडिह स्वास्थ्य केंद्र लाया जाता है।

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...