बिहार में सरकार की कोई भ्रष्टाचार और अपराध रोकने की मनसा नहीं – विजय सिन्हा

पटना : बिहार में चल रही महागठबंधन सरकार पर विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने जुबानी हमला बोला है। विजय कुमार सिन्हा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार एक साल से मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा कर रहे हैं। दो-चार सीट बढ़ जाने से क्या अंतर पड़ने वाला है। इस लूट की छूट में कुछ और लोगों की भागीदारी हो जाएगी। नेता विरोधी दल ने कहा कि एक व्यक्ति पांच-पांच विभाग के मंत्री है। बजट के आगे भाग पर जिसका कब्जा हो। लूट की छूट हो विकास ठप हो गई है। 1700 करोड़ का पुल गिर जाता है। साथ ही उनको प्रमोशन देकर बचाने का खेल होता है। इस सरकार की कोई भ्रष्टाचार और अपराध में रोकने की मनसा नहीं है। इसलिए मंत्रिमंडल के विस्तार से कोई अंतर नहीं पड़ेगा।

वहीं बिहार के शिक्षा व्यवस्था को लेकर विजय सिन्हा ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री पर निशाना साधा है। सिन्हा ने कहा कि शिक्षा विभाग भगवान के भरोसे है। जिसके मंत्री लाचार और बेबस और सुधार के लिए उनके पास ना ही कोई विजन है ना ही कोई नियत है। चरवाहा विद्यालय की मानसिकता है। अब वहां के पदाधिकारी कुछ बेहतर करना चाहते हैं तो वहां भी इनका व्यवधान पड़ता है। शिक्षकों को लेकर भी इन लोगों को ठगने की मंशा है। समान के बदले समान वेतन, यह शिक्षकों के सम्मान को वापस नहीं ला पाएंगे।

वहीं नेता विरोधी ने बिना नाम लिए कांग्रेस राहुल गांधी, लालू यादव एवं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों व्यक्ति बेल पर रहने वाले लोग हैं। जेल का भय मन के अंदर सताते रहता है। एक देश में शासन करने की बात कहते हैं तो एक राज्य में शासन करने की बात करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों जनता के द्वारा नकारे हुए लोग है। जनादेश जनता का प्राप्त नहीं कर चुके हैं। लेकिन आज इस समय लोग जितना भी गलवैया कर लें, एकजुटता प्रदर्शित कर लें। देश को लूटने वाले को देश के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति से देश के सांस्कृतिक विरासत का अपमान करने वाले लोगों को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

https://22scope.com/undeclared-emergency-like-situation-in-bihar-vijay-kumar-sinha/

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img