धनबाद में निकाली गई भव्य शिव शोभा यात्रा, भावविभोर हुए शिवभक्त

धनबाद : जिले में भव्य शिव शोभा यात्रा और झांकी निकाली गई. इस दौरान शिवभक्त भावविभोर हो गए.

कोयलांचल के भूली सी ब्लॉक दुर्गा मंदिर प्रांगण से शिव जी की एक भव्य बारात निकाली गई.

जिसमें शिव पार्वती, हनुमान जी, भूत-बेताल सभी इस बाराती में शामिल हुए.

बराती के आयोजन में भूली सी ब्लॉक, भूली ई ब्लॉक के साथ-साथ

समस्त भूली के लोग इसमें अपना सहयोग दे रहे हैं.

shobha yatra1 22Scope News

भोलेनाथ से वर्षा होने की मिन्नतें

मीडिया से बात करते हुए आयोजनकर्ता मिथिलेश पासवान ने कहा कि सावन के सोमवारी पर भव्य बारात निकाली गई है. भगवान भोलेनाथ से वर्षा होने की मिन्नतें मांगी जा रही है. क्योंकि वर्षा के नहीं होने से धनबाद की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है. साथ ही साथ उन्होंने झारखंड सरकार से भी मांग की गई है कि झारखंड को सुखाग्रस्त घोषित किया जाए.

shobha yatra12 22Scope News

शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन का पावन महीना चल रहा है. आज सावन की दूसरी सोमवारी है. कोयलांचल धनबाद में सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. कोयलांचल के भूली दुर्गा मंदिर प्रांगण से आज सावन सोमवारी के अवसर पर शिव जी की भव्य शिव शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में भूलीवासी के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोग भी सम्मिलित हुए.

shobha yatra123 22Scope News

सावन में सोमवारी का विशेष महत्व

गौरतलब है कि सावन के महीने में सोमवारी का विशेष महत्व है. वैसे तो पूरा सावन का महीना ही पवित्र माना जाता है. लेकिन विशेषकर सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. लोग इस दिन उपवास भी करते हैं. बाबा भोलेनाथ से अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मिन्नतें भी करते हैं. तरह-तरह के आयोजन भी मंदिरों में देखे जाते हैं.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...