रिमांड होम में नाबालिग का फंदे से लटका हुआ मिला शव, मची सनसनी

गया : शहर के बाल सुधार गृह में सोमवार की देर रात्रि एक नाबालिग का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रिमांड होम कर्मियों के द्वारा इसकी सूचना रामपुर थाना को दी गई। जिसके बाद रात्रि में ही रामपुर थाना की पुलिस बाल सुधार गृह पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। नाबालिग का शव बाल सुधार गृह के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ पाया गया है। जिसके बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए और रात्रि में ही अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के पास पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नाबालिग डेल्हा थाना क्षेत्र का रहने वाला टकला पासवान था। जो विगत 20 फरवरी 2024 से गोलीबारी के आरोप में बाल सुधार गृह में रह रहा था। वहीं परिजनों का आरोप है कि 15 वर्ष का बालक आखिर आत्महत्या क्यों करेगा ? उन्होंने आरोप लगाया है कि बाल सुधार गृह के लोगों के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। वहीं के लोगों के द्वारा उसकी हत्या की गई है। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सदर एसडीएम किसलय श्रीवास्तव ने मोबाइल पर जानकारी दी की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। परिजन के आवेदन के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : कुख्यात नक्सली गोरेलाल रवानी गिरफ्तार, पूर्व में हत्या मामले में 4 नक्सली जा चुके हैं जेल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img