विधायक ढ़ुल्लू महतो के दरवाजे तक पहुंची भाषा विवाद की आंच

धनबाद/बाघमारा : धनबाद-बोकारो जिला में भोजपुरी, मगही, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा देने की घोषणा के बाद से हेमन्त सरकार का विरोध लगातार जारी है. सड़कों से होती हुई भाषा आंदोलन की तपिश अब बाघमारा विधायक ढ़ुल्लू महतो के घर तक भी पहुंच गई. सोमवार को झारखंडी भाषा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारी ढ़ुल्लू महतो के आवास के सामने जमा हुए. छात्र नेता जयराम महतो के आह्वान पर ये आंदोलनकारी वहां पहुंचे. विधायक से मिलकर इनलोगों ने समर्थन मांगा और सदन उनकी आवाज़ को उठाने का अनुरोध किया.
ढ़ुल्लू महतो ने कहा कि वो गाँव और ग्रामीणों का सम्मान करते हैं. आंदोलनकारियों की मांग को सरकार तक पहुंचाने का भी उन्होने भरोसा दिया. बाघमारा विधायक ने हेमन्त सरकार को भाषा विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होने कहा कि जल, जंगल,जमीन का नारा देकर सत्ता में आने वाली सरकार अब लोगों को लड़ाने पर उतर आई है.
झारखंडी भाषा बचाओ संघर्ष समिति के नेता जयराम महतो ने कहा कि वो लोग सभी जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांग रहे हैं ताकि राज्य सरकार तक आवाज़ पहुंच सके. जयराम ने चेतानवी देते हुए कहा कि सरकार ने अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी. जयराम महतो ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ भाषा की नही बल्कि अपनी पहचान बचाने की है.
रिपोर्ट – सुरजदेव मांझी 

हेमंत के वादा खिलाफी पर विफरें जयराम, कहा रघुवर तो बाहरी था धोखा तो धरती पुत्रों ने दिया

सरकार प्रायोजित है भाषा विवाद- पीएन सिंह

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...