हाई कोर्ट का फैसला: मानव तस्करी पीड़ितों की खोज में आधार विवरण जांच एजेंसी को सौंपे यूआइडीएआइ

रांची: हाई कोर्ट ने मानव तस्करी से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) को निर्देश दिया है कि वह तस्करी के शिकार नाबालिगों के आधार कार्ड का विवरण सीलबंद लिफाफे में जांच एजेंसी को उपलब्ध कराए।

जस्टिस एसएन प्रसाद व जस्टिस पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने यह निर्देश देते हुए यूआइडीएआइ की आपत्ति को खारिज कर दिया। प्राधिकरण ने आधार डेटा की गोपनीयता का हवाला देते हुए इसे साझा करने से इनकार किया था, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि पीड़ित वर्ष 2014 से लापता हैं और उनके बरामद होने की संभावना को देखते हुए आधार विवरण जांच एजेंसी को सौंपना जरूरी है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और अन्य कानूनों को न्याय प्रक्रिया में बाधा नहीं डालनी चाहिए।

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...