Advertisment

BPSC मामले में हाई कोर्ट ने दिया फैसला, कहा ‘दोनों पक्षों को सुनने के बाद…

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बीपीएससी मामले की पहले दिन की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने आज कोई फैसला नहीं दिया। बीपीएससी मामले में अब अगली सुनवाई 31 जनवरी को की जाएगी। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने बीपीएससी को 30  जनवरी से पहले पेटिशनर के सवालों का जवाब हाई कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मामले में जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की पीठ ने सुनवाई की और कोर्ट में दोनों पक्षों ने करीब एक घंटा बीस मिनट तक अपनी दलील दी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और हाई कोर्ट की तरफ से देर शाम फैसला सार्वजनिक किया गया। मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अभी कोर्ट कुछ भी फैसला नहीं दे सकता है और न ही पेटीशन दायर करने वाले लोगों को कोई राहत नहीं दे सकती है।

अब इस मामले में अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने बीपीएससी और राज्य सरकार के वकील को 30 जनवरी से पहले पेटीशन में लगाये गए सारे आरोपों का विस्तृत जवाब कोर्ट में दायर करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का कोई भी परिणाम इस याचिका के अंतिम परिणाम का विषय होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Police अधिकारियों के खिलाफ पीके कोर्ट में दायर करेंगे क्रिमिनल रिट, कहा ‘किसी को…’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC

BPSC

Highlights

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...