सिवान में हाफ मुठभेड़ पर उठा सवाल, घायल ने बताया….

सिवान: सिवान में शनिवार की सुबह एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर पर अब सवाल उठने लगा है। पुलिस एनकाउंटर में जख्मी मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपूरा निवासी लक्खी तिवारी ने एसआईटी प्रभारी विनोद कुमार सिंह पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है। सिवान में अस्पताल में जब पत्रकारों ने उससे बात करने की कोशिश की तो उसने बताया कि एसआईटी प्रभारी विनोद सिंह ने उसे बाजार से उठाया और ले जा कर पहले पानी में डुबाया फिर पैर में गोली मार दी।

यह भी पढ़ें – पत्थर पर सर पटक रहे हैं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग को भी दी नसीहत…

उसने कहा कि एसआईटी प्रभारी विनोद सिंह जब मैरवा थाना प्रभारी थे उस वक्त भी वे मुझे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की थी। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों को रोकने की भी कोशिश की और जख्मी अपराधी को लेकर अंदर चले गये। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पटना से बख्तियारपुर तक: CM नीतीश ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...