प्रेमी ही निकला होने वाले ससुर का हत्यारा…..

Ranchi- रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुछ दिनों पहले पंडरा ओपी क्षेत्र में हुए दो लोगों की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों का नाम राम मुंडा और अलाउद्दीन अंसारी बताया जा रहा है। राम मृतक के बेटी का प्रेमी बताया जा रहा है।

21 फरवरी को हुई थी हत्या

पुलिस ने दोनों के पास से एक देशी कट्ठा, गोलियां और कई सामान बरामद किया है। आपको बता दें कि पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक नगर में 21 फरवरी को अज्ञात अपराधियों ने बिरसा उरांव और उसकी पत्नी सोनी मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद से दोनों अपराधी फरार चल रहे थे।

ये भी पढ़ लें-और ऐसे पकड़ में आए गांजा तस्कर……

इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि जिस व्यक्ति ने बिरसा उरांव को गोली मारी वह युवक उसकी बेटी का ही प्रेमी बताया जा रहा है। प्रेमी ने ही बिरसा और उसकी पत्नी सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बेटी का प्रेमी निकला हत्यारा

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिरसा उरांव ने कुल तीन शादियां की है। पहली पत्नी से उसको एक बेटी है। आरोपी राम मुंडा और उसकी बेटी में कई दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे पर युवती के पिता को यह मंजूर नहीं था। बिरसा ने युवती का प्रेमी से मिलना बंद करा दिया था।

ये भी पढ़ लें-और काम करते अचानक हुई मौत, जिसके बाद……. 

इस दौरान बिरसा ने कई बार अपनी बेटी को राम के साथ रंगेहाथ पकड़ा भी था। जिसके बाद उसने राम की पिटाई कर दी थी और उसको धमकी भी दी थी। इसी बात से राम गुस्से में था। उसने अलाउद्दीन अंसारी से हथियार खरीदा और 21 फरवरी की शाम को जब बिरसा अपनी पत्नी के साथ घर के आंगन में था तभी उसने बिरसा की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिरसा की पत्नी ने उसे देख लिया था जिसके बाद आरोपी ने बिरसा की पत्नी को भी गोली मार दिया। हालांकि इस मामले में बिरसा की बेटी की संलिप्तता का पुलिस को शक है। पर आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img