जमशेदपुरः बागबेड़ा निवासी अशोक मंडल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने सुसाइड नोट के जरिए अपने सहकर्मी पी सोनू पर आत्महत्या करने का आरोप लगाया. फिलहाल जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है.
मृतक फाइनेंस कंपनी में था कार्यरत
मृतक अशोक मंडल जुगसलाई होंडा शोरूम में फाइनेंस कंपनी में कार्य
रत था. 2 दिन पहले उनके सहकर्मी पी सोनू से पैसे के विवाद को लेकर उनके साथ कहासुनी हुई थी. शुक्रवार को मृतक अशोक मंडल अपने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया. वहीं टाटानगर जीआरपी द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई कि अशोक मंडल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है.
सहकर्मी पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
घटना की सूचना पर परिजन टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और मृतक के सहकर्मी पी सोनू पर कार्रवाई की मांग करने लगे. वहीं टाटानगर जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 4 में बागबेड़ा निवासी अशोक मंडल का क्षत-विक्षत शव मिला. जहां मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है. जिसमें उसने अपने सहकर्मी पी सोनू पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों और सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है, जहां जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट-लाला जवीन


