दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में आज BJP में बैठक, PM के कार्यक्रम की होगी चर्चा

पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्याल में आज यानी 26 मई को प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल (Dilip Kumar Jaiswal) की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे बैठक होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आगमन की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी। जिसमें बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। पीएम के आगमन को लेकर बीजेपी की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है।

LN Mishra 1 22Scope News

2 दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं PM मोदी

दरअसल, पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 29 मई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट के साथ-साथ बिहटा एयरपोर्ट के अलावा कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह रात्रि में राजभवन में विश्राम करेंगे। इसके अलगे दिन यानी 30 मई को वह रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें एनडीए में शामिल सभी दलों के बड़े नेता शिरकत करेंगे। बिक्रमगंज में कार्यक्रम स्थल को बीजेपी के कई बड़े नेता दौरा कर लिए हैं।

यह भी पढ़े : ‘चुनावी साल में गुरुमंत्र देने पटना आ रहे है PM मोदी’

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!