Advertisment

जिला जज के गार्ड पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, मारपीट कर लूट लिए पैसे

कैमूर : बड़ी खबर कैमूर से है जहां जिला जज के गार्ड पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। मारपीट कर गार्ड से पैसे पर्स और बाइक छीनकर फरार हुए। सूचना मिलते ही मामले की जांच में पुलिस जुटी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को बरामद किया और एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बाकी की तलाश जारी है। शहर में लगाया गया सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि जिला जज का गार्ड बक्सर जिला का निवासी है जो भभुआ कोर्ट के जिला जज अनुराग का गार्ड है।

Goal 5 22Scope News

बक्सर से भभुआ अपनी बाइक से जा रहा था – पीड़ित गार्ड

वहीं पीड़ित गार्ड शेषनाथ चौबे ने बताया कि आज सुबह मैं बक्सर से भभुआ अपनी बाइक से जा रहा था। तभी भभुआ-मोहनिया रोड में मंडलाकार जेल के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने मुझे टक्कर मार दिया जहां मैं गिर गया, वे लोग भी गिर गए। जिसके बाद उनके साथ दो बाइक पर सवार सभी आठ लोगों द्वारा मुझे मारपीट किया जाने लगा। जिसको लेकर मैं रास्ते में जा रहे लोगों से भी मदद की गुहार लगाया लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी डांट कर भगा दिया। साथ ही बदमाशों ने मुझसे इलाज के लिए पैसे मांगने लगे। मैने कहा चलो अस्पताल में लेकिन उनके द्वारा मुझे मेरे बाइक पर बैठाया गया। जिसमें पीछे बैठा बदमाश मेरे पीठ में कुछ सटाया और बोला कि चिल्लाओगे तो जान से मार देंगे। जिसके बाद दो बाइक सवार दूसरे रास्ते से चले गए और यह दोनों मुझे सुवरन नदी के तरफ ले आए और मुझे मारपीट करने लगे। जिसके बाद मैने किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। पीड़ित ने कहा कि कुछ दूर स्थित हनुमान मंदिर में जा पहुंचा और लोगों से बचाने की गुहार लगाते हुए मंदिर का दरवाजा बंद करके छिप गया।

मंदिर में मौजूद ज्यादा लोगों को देख कर बदमाश भाग निकले

बताया जा रहा है कि यही नहीं वह लोग वहां भी पहुंच गए लेकिन मंदिर में मौजूद ज्यादा लोगों को देख कर बदमाश भाग निकले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने गार्ड को अपने साथ ले गई और इलाज कराया। हालांकि बदमाश गार्ड का पर्स 850 रुपए एवं बाइक को लेकर फरार हो गए। मुझे लगता है वह लोग लूट के नियत से इस घटना को अंजाम दिया है। मैं प्रशासन से इस मामले पर कार्रवाई की मांग करता हूं।

व्यक्ति डरा सहमा हुआ अचानक से चिल्लाते मंदिर में आया – पुजारी

इस मामले पर सेमरिया हनुमान मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति डरा सहमा हुआ अचानक से चिल्लाते मंदिर में आया और जान बचाने की गुहार लगाते हुए मंदिर में दरवाजा बंद करके छिप गया। जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि सरकारी डिपार्टमेंट का कर्मचारी है। हमलोगों की मौजूदगी की वजह से बदमाश यहां नहीं पहुंचे। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस गार्ड को अपने साथ ले गई।

यह भी देखें :

पुलिस के जवान जो भभुआ सिविल कोर्ट परिसर में ड्यूटी करते हैं – भभुआ SDPO

वहीं इस मामले पर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि एक पुलिस के जवान जो भभुआ सिविल कोर्ट परिसर में ड्यूटी करते हैं जो आज सुबह मोहनिया की ओर से बाइक से भभुआ आ रहे थे। जहां रास्ते में जेल परिसर के पास कुछ बदमाशों के द्वारा लूट की नियत से इनके बाइक में टक्कर मारा। साथ ही मारपीट करते हुए इसे सेमरिया गांव के पास सुवरन नदी के पास ले गए जहां से यह किसी तरह भाग निकला।

जानकारी मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुटी

वहीं घटना की जानकारी पुलिस को होते ही पुलिस मामले की त्वरित कार्रवाई करने में जुट गई। फिलहाल पुलिस के कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गार्ड के बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है। बाकी सभी फरार आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : कोर्ट से कैदी को भगाने की योजना नाकाम, अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Durand Cup 2026 Ranchi Opening Ceremony: रांची बना फुटबॉल का नया...

Durand Cup 2026 Ranchi Opening Ceremony: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, इंडियनऑयल डूरंड कप की शुरुआत रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी...

Radha Krishna Pearl Portrait World Record: 4 लाख मोतियों से बना...

Radha Krishna Pearl Portrait World Record: जमशेदपुर (झारखंड) के आदित्यपुर के युवा कलाकार विवेक मिश्रा ने मोतियों का इस्तेमाल करके भगवान राधा-कृष्ण की 11 फ़ीट...

Sariya Police Mobile Recovery Campaign: महीनों बाद वापस मिला मोबाइल, सरिया...

Sariya Police Mobile Recovery Campaign: गिरिडीह जिले के सरिया पुलिस स्टेशन परिसर में रविवार को 'आपका मोबाइल, आपके पास' अभियान के तहत 'मिशन अमानत' कार्यक्रम...