महाबोधि मंदिर में चोरी का मामला, जांच के बाद बीटीएमसी ने कहा, ‘दान में दिया गया पैसा भिक्षु का ही होता है…’

विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के दान पेटी से रुपए चोरी करते भिक्षु का वीडियो हुआ था वायरल, बीटीएमसी ने किया जांच कहा चोरी नहीं, दान में दिया गया पैसा भिक्षु का ही होता है।

गया: विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के गर्भग्रह में भगवान बुद्ध के समीप रखे दान पेटी से एक भिक्षु के द्वारा रुपए चोरी करते एक वीडियो सामने आया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महाबोधि मंदिर में धम्मिका भगवान बुद्ध के प्रतिमा के नीचे एक दान पेटी रखा हुआ है, जिसमें से वह बड़े आराम से रुपए को पहले गिनता है और फिर उसके बाद वह रुपए को अपने थैले में रख लेता है।

वायरल वीडियो के आधार पर जब इसकी गहनता से जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज देखा गया और भिक्षु से पूछताछ की गई तो जांच में पाया गया कि यह भिक्षु द्वारा चोरी नहीं की गई थी, बल्कि जो भी पर्यटक भगवान बुद्ध को खादा या कपड़ा चढ़ाते हैं तो कपड़े के ऊपर कुछ रुपए रखते हैं जो यह रुपए उस भिक्षु का ही होता है, इस मामले में बीटीएमसी के सचिव महाश्वेता महारथी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि यह चोरी नहीं है बल्कि भिक्षु को भेंट स्वरूप छोटी राशि मिलती है जो उसी की होती है और यह वीडियो कुछ महीने पर्यटन सीजन का है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NAWADA में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत 5 जख्मी

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img