पटना में दिखा चांद कल मनेगी Eid, गांधी मैदान में…

पटना: सोमवार को पूरे बिहार में ईद (Eid) का पर्व मनाया जायेगा। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ खानकाह ए मुजिबिया में रविवार को ईद का चंद दिखने के बाद एलन किया गया कि सोमवार को ही राज्य में ईद की नमाज अदा की जाएगी। राजधानी पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज की पूरी तैयारी कर ली गई है। सोमवार अहले सुबह से ही रोजेदार गांधी मैदान में जुटने लगेंगे और ईद की नमाज अदा करेंगे। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे से गले लग कर उन्हें ईद की बधाई देंगे और पूरे हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएंगे।

यह भी पढ़ें – तुम मुझे Rent दो, मैं तुम्हे बिल दूंगा, तीसरी बार कटी TMBU की बिजली…

बता दें कि लंबे समय से गांधी मैदान में Eid की नमाज पढने के लिए हजारों लोग जुटते हैं। ईद का पर्व देखते हुए राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के बाजारों में पूरी रौनक देखी जा रही है। रविवार देर शाम बाजारों में काफी चहल पहल देखी गई। लोग खरीददारी में व्यस्त दिखे। ईद का चंद दिखने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने Eid की बधाई एवं शुभकामना दी है।

CM ने दी Eid की बधाई

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गयी इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति एवं समृद्धि आयेगी। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे। ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सबों का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से भरा रहे।

यह भी पढ़ें – अचानक यात्रा स्थगित कर दिल्ली रवाना हुए Kanhaiya, कार्यकर्ताओं और बाउंसर के बीच हुई धक्कामुक्की

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहाँ विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। यहाँ सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्याहारों में शामिल होकर खुशियाँ बॉटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को मजबूती मिलती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   थोड़ा इंतजार का मजा लीजिये..’, RLJP ने कहा ‘BJP को जितना प्यार अभी नीतीश से है…’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!