थाना से महज 200 मीटर की दूरी सीमेंट ईंट करोबारी की हत्या, बिक्रम में फैली सनसनी

बिक्रम : राजधानी पटना से सटे बिक्रम में मंगवलार की देर रात एक बार फिर अपराधियों के द्वारा खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए आगामी 25 मई को पटना से सटे विक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा होनी है। ठीक उससे पहले ही अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम दे दिया।

GOAL Logo page 0001 20 22Scope News

आपको बता दें कि घटना विक्रम प्रखंड अंतर्गत रानी तलाब थाना क्षेत्र की है। जहां बताया जा रहा है कि थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर ही अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम देते हुए एक करोबारी की हत्या कर दिया है। मृतक व्यक्ति सीमेंट ईट फैक्ट्री का मालिक था। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मामले की जांच करने में जुटी हुई है। वहीं मृतक की पहचान डोरापुर गांव निवासी नरेश सिंह के पुत्र अमरजीत सिंह के रूप में की गई है। अमरजीत सिंह कनपा पुल के पास ही सीमेंट ईट की फैक्ट्री लगाकर ईट का कारोबार करता था।

फिलहाल घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे की जांच कि जा रही है। वहीं शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या चाकू गोदकर की गई है। बता दें कि लगभग छह से सात माह पूर्व भी रानीतलाब थाना के समीप ही एक बालू करोबारी की हत्या कि गई थी। अब थाना के ठीक नजदीक में एक बार फिर हत्या का सवालिया निशान पुलिस पर उठना लाजमी है। दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री का चुनावी जनसभा भी नजदीक है। इस हत्या से साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री की आगमन को लेकर आसपास के थाना क्षेत्र में कितनी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की गई है।

यह भी पढ़े : नौकरी दिलाने के नाम पर मां के सामने बेटी के साथ अपराधियों ने किया दुष्कर्म

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...