दहेज को लेकर विवाहिता की हुई हत्या

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी क्षेत्र के सरिस्ताबाद गांव में शनिवार को एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना को लेकर विवाहिता के मायके वाले दहेज को लेकर हत्या की बात रहे हैं।

महिला के परिजनों का कहना है कि बीते आठ फरवर को अपनी पुत्री की शादी सरिस्टाबाद गांव में लालमोहन के पुत्र रोशन के साथ धूमधाम के साथ किया था। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही लड़के वाले सोने की चेन की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार की रात उन लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई। वहीं घटना को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि घर के लोग खेत में काम करने गए थे और महिला अकेली थी।

बता दें कि गांव वालों के द्वारा सूचना दिया गया कि महिला संदेहास्पद स्थिति में गिरी हुई है। इसके बाद आनन-फानन में ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद मायके वालों को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वाले ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...

बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री...

भागलपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर के गोराडीह में नवस्थापित डिग्री कॉलेज, कासिल परिसर से राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में...

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...