Advertisment

Love Affair और चोरी की संपत्ति बंटवारे के विवाद में हुई थी हत्या, पुलिस ने दो आरोपी को..

औरंगाबाद: औरंगाबाद में बीते दिनों हत्या कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है और हत्या के दो आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में दाउदनगर के डीएसपी ऋषि कुमार ने बताया कि बीते 29 अक्टूबर को औरंगाबाद के बिरई गांव के चौर से एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की। गठित टीम ने मामले की छानबीन करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चौरी गांव निवासी प्रिंस कुमार और रंजन कुमार के रूप में की गई। दोनों आरोपियों ने हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग तथा चोरी की संपत्ति के बंटवारे के विवाद में की गई। मृतक विकास पूर्व में भी कई मामले में जेल जा चुका था।

मृतक और आरोपी विकास दोनों साथ ही आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। इस बीच मृतक का आरोपी रंजन की बहन से प्रेम प्रसंग हो गया था जिसे उसने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी वजह से उसने मृतक की हत्या की साजिश रची और हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Aurangabad में धूमधाम से मनाया जा रहा है सोहराई पर्व

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Love Affair Love Affair Love Affair

Love Affair

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...