विद्यालय में साफ-सफाई एवं रखरखाव में प्रधानाध्यापक की लापरवाही आई सामने, ग्रामीणों ने DEO को दिया आवेदन

बेतिया : बेतिया जिले के मझौलिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला नौतन खुर्द शेढा के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ठाकुर द्वारा ग्रामीणों को जाति सूचक शब्द से संबोधित करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एक आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण विद्यालय में साफ-सफाई से कोसों दूर है। शौचालय की स्थिति अति दयनीय है जो झाड़ियां और लंबी-लंबी घासो से भरी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय में प्राय सांप निकलते रहते हैं लेकिन प्रधानाध्यापक साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं देते हैं।ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर पेंट और विद्यालय मरम्मती के लिए आए हुए राशि को मनमाने ढंग से खर्च करने और गबन करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही विद्यालय कार्य के लिए आए बालू में भी प्रधानाध्यापक द्वारा अपने घर ले जाने की बात ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक रूप से कही जा रही है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफ्फिजुल रहमान ने कहा है कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। इसकी भौतिक सत्यापन की जा रही है। जांच कर सत्यता पाई जाने पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध वेतन अवरुद्ध करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

यह भी पढ़े : कोलकाता डॉक्टर म’र्डर केस : बेतिया मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img