आभूषण की हेराफेरी में महिला को गांव वालों ने धर दबोचा, कर दी पिटाई

लालसरैया (पश्चिम चंपारण) : मझौलिया।के लालसरैया वार्ड नंबर 16 नवका टोला में आभूषण की हेराफेरी करने वाली महिला को ग्रामीणों ने पहले धुनाई की फिर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। महिला सोना का आभूषण लेकर बड़ी आकृति का सोना के नाम पर रोल्ड गोल्ड अदला बदली कर रही थी। फर्जीवाड़ा का खुलासा होने लोग आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई की। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में पीड़ित ग्रामीणों का एक आवेदन प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि उक्त महिला नकली आभूषण देकर असली आभूषण की चोरी करती थी। आरोप है कि महिला पूर्व में भी अदलाबदली का कारनामा कर चुकी है। ग्रामीणों ने पहले मामले की जानकारी ग्राम कचहरी सरपंच कोदी फिर पुलिस को बुलाया। महिला के खिलाफ आवेदन देने वालो में रुणा देवी, रंजिम देवी, संगीता देवी, लीलावती देवी, कविता देवी एवं सरोज देवी आदि का नाम उल्लेखनीय है। आरोप है कि महिला नाम पता बदलकर लोगों को बरगला रही थी।

यह भी पढ़े : बेतिया में आपस में भिड़ गए दो बस के कर्मी, यात्री बैठाने को लेकर हुआ था विवाद 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...