नवीन जायसवाल ने किया विभिन्न गलियों एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

रांची:  मंगलवार को रातु प्रखंड के सुंडील पंचायत स्थित ग्राम नवासोसो में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत R.E.O रोड से दामाद कॉलोनी होते हुए दो सिमानी तक एवं चटकपुर पंचायत के ग्राम छाताटुंगरी में R.E.O पथ झिरी से नवासोसो गांव के विभिन्न गलियों एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया।

उक्त शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने पहुंच कर विभागीय SDO को खूब खरी खोटी सुनाई।
निर्मला भगत स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियो एवं ग्राम प्रधान को शिलान्यास कार्यक्रम की सूचना नही मिलने से काफी नाराज थी। साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष का नाम भी शिलापट्ट पर नहीं था।
जिला परिषद अध्यक्ष के साथ जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति, उपमुखिया, ग्राम प्रधान एवं वार्ड के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने विधायक को भी जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई।

स्थानीय लोगो का कहना था कि पंचायत जनप्रतिनिधि लोगो की सेवा में निरंतर लगे रहते हैं। उनके पास सरकार का दिया हुआ बहुत अधिक फंड नहीं रहता है फिर भी अपने स्तर पर लोगो की सेवा में समर्पित रहते हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह अपमानित करना विभाग और विधायक को सोभा नही देता है।
अंत में एसडीओ के द्वारा शिलापट्ट को काले रंग से मिटाने एवं इस तरह की ओछी घटना की पूर्णवृति नही होने, दो दिन के अंदर शिलापट्ट को बदलने के आश्वासन के बाद ही सभी लोग शांत हुए।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...