Commercial Advertisment

सुल्तानगंज के लोगों को मिली एक नई सौगात, गंगा किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज को एक नई सौगात मिली है। यहां गंगा किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण 165 करोड़ की लागत से होना है। इसको लेकर शहरवासियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इसके अलावा फिर से सालों भर उत्तर वाहिनी गंगा बहेगी इसको लेकर भी काम किया जाएगा। बता दें कि सुल्तानगंज की पहचान यहां के उत्तर वाहिनी गंगा और बाबा अजगैबीनाथ मंदिर से है। गंगा के जलस्तर नीचे होने के बाद और गंगा में गाद के कारण गंगा अपने स्वरुप में नहीं बह पाती है।

आपको बता दें कि इसको लेकर विधायक डॉ. प्रो. ललित नारायण मंडल ने विधानसभा में भी अवाज उठाए थे। जिसके बाद बिहार सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी और 165 करोड़ की स्वीकृति भी दे दिया। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा और लोग रिवर फ्रंट का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा हरिद्वार के तर्ज पर सुदंर घाट का भी निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : क्या अजगैबीनाथ धाम होगा सुल्तानगंज का नाम, सभी पार्षदों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव किया पारित

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्ववेताबंर झा की रिपोर्ट

 

 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...