क्या अजगैबीनाथ धाम होगा सुल्तानगंज का नाम, सभी पार्षदों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव किया पारित

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले का सुल्तानगंज जो विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के नाम से विश्वविख्यात है। अब इसका नाम बदलने को लेकर जिस तरह से नगर परिषद की समान्य बोर्ड की बैठक में सभी पार्षदों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव को पारित कर दिया और सहमति को लेकर बिहार सरकार को भेजा गया। वहीं इसको लेकर अब शहर में चर्चाए भी तेज हो गया है। यदि इस पर सहमति बनती है तो सुल्तानगंज शहर का नाम अजगैबीनाथ धाम हो जाएगा।

हालांकि सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने इसको लेकर विधानसभा में भी आवाज उठा चुके हैं। लेकिन पहले नगर परिषद की बोर्ड इसे पारित कर भेजती है। उसके बाद ही आगे का कार्यवाही होती है। अब बोर्ड की बैठक जिस तरह इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया तो अब नाम बदलने की संभावना भी प्रबल होते दिख रही है।

यह भी पढ़े : 22 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत, तैयारी पूरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्ववेताबंर झा की रिपोर्ट

 

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...