जिसके खाते से हुआ 75 करोड़ का ट्रांजेक्शन वह निकला जोमाटो डिलीवरी बॉय

350
Advertisment

धनबाद: खोदा पहाड़ और निकली चुहिया वाली कहावत धनबाद में उस वक्त चरित्रार्थ हुई जब 75 करोड़ का ट्रांजेक्शन करने वाले कारोबारी को ढूंढने आयकर विभाग की टीम पहुंची और उनके हाथ लगा जोमैटो डिलीवरी बॉय मोनू कुमार जो सरायढेला महतो टोला में दो हजार रुपये के किराए के कमरे में रहता है।

Advertisment

उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और मां दूसरे के घरों में झाड़ू-पोंछा लगाती है, लेकिन मोनू के खाते से पिछले कुछ माह में 75 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।  आश्चर्य की बात यह है मोनू या उसके परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी और उसके नाम के बैंक खाते से लगातार करोड़ों का ट्रांजेक्शन होता रहा। गुरुवार को आयकर विभाग धनबाद रेंज की टीम ने मोनू के घर छापा मारा तो आयकर अधिकारी सन्न रह गए और यह मामला प्रकाश में आया।

आयकर सूत्रों के अनुसार ,मोनू के आधार और पैन का प्रयोग कर बड़ी राशि का ट्रांजेक्शन किया गया है। जांच करने के बाद रिपोर्ट गुरुवार को ही मुख्यालय भेज दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कोयला कारोबारी अमित अग्रवाल एंड सिंडिकेट ने सुनियोजित तरीके से यह गड़बड़ी की है।मोनू समेत कई इसी तरह के लोगों के आधार और पैन का प्रयोग कर इस तरह का ट्रांजेक्शन किया गया है। मोनू के आधार व पैन के माध्यम से 70 से 75 करोड़ रुपये की बोगस खरीदारी की गई। इस मामले को लेकर आयकर विभाग ने धनबाद समेत, रांची, कोलकाता, गिरिडीह, बोकारो और जमशेदपुर में एक साथ छापेमारी की है।

आयकर विभाग की टीम के सदस्य गुरुवार को छापा मारने सरायढेला पहुंचे तो मोनू का घर देखकर चौंक गए। पूछताछ में पता चला कि मोनू इस घर में दो हजार रुपये के किराये में रहता है। मोनू की माँ ने news 22 scope को बताया कि वह तो रोजाना फूड डिलीवरी करने का काम करता है। कुछ दिन पहले साइबर कैफे में कुछ अपडेट कराने गया तो साइबर कैफे संचालक ने बताया कि आपके खाते में काफी रुपये का लेनदेन हो रह है। इसके बाद कोर्ट में जाकर सनहा भी दर्ज कराया। उन्होंने स्वीकार किया कि बेरोजगार बेटे ने नौकरी के लिए अपने एक दोस्त को रिज्यूम,पैन कार्ड और आधार कार्ड दिया था।उसके बाद बगैर उनकी जानकारी ये बड़ी ट्रांजैक्शन हो गयी इसमे उनके बेटे या परिवार के किसी सदस्य की कोई सहभागिता नही है।

बता दें कि आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित अग्रवाल कोलकाता का कारोबारी है। कोयला और लोहे के स्क्रैप का कारोबार है। झारखंड के जमशेदपुर समेत अन्य जिलों में भी कारोबार फैला हुआ है। गलत तरीके से माइनिंग लीज आवंटन का भी सके विरुद्ध मामला दर्ज है। जमीन फर्जीवाड़ा कर उस राशि की मनी लाउंड्रिंग का भी उसपर आरोप है।

Advertisement