लातेहार में दिहाड़ी मजदूर के नाम पर बैंक खाता खोलकर 8 दिनों में 3.70 करोड़ का ट्रांजेक्शन, पुलिस जांच में जुटी

लातेहार: लातेहार के तुपूखुर्द गांव के दिहाड़ी मजदूर धीरज कुमार के नाम पर यूको बैंक में चालू खाता खोलकर आठ दिनों के भीतर 3.70 करोड़ रुपये का लेन-देन कर दिया गया। मजदूर को इस फर्जीवाड़े की जानकारी तब हुई जब बेंगलुरु पुलिस का नोटिस मिला।

पीड़ित धीरज कुमार ने बताया कि उसे बैंक में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए थे। बाद में पता चला कि उसके नाम पर डीपी इंटरप्राइजेज नाम की एक कंपनी बनाई गई और उसी के जरिए करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। खाते में दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल भी फर्जी था, जिससे उसे किसी भी ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं मिली।

24 से 31 अक्टूबर 2024 के बीच खाते में कई लोगों द्वारा बड़ी रकम जमा की गई और फिर विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर दी गई। पुलिस ने बैंक से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं और मामले की जांच जारी है। यूको बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार के अनुसार, धीरज ने दुकान खोलने के लिए खाता खुलवाने का अनुरोध किया था। इस फर्जीवाड़े में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की पुलिस भी जांच में जुट गई है।

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...