अमित अग्रवाल के खाते से करोड़ों के ट्रांजेक्शन!

रांची: सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने जगतबंधु टी इस्टेट के निदेशक दिलीप घोष व कारोबारी अमित अग्रवाल को रिमांड पर लिया है।

ईडी को इस मामले में छानबीन में अमित अग्रवाल के खाते से करोड़ों के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। ईडी ने रिमांड के दौरान अमित अग्रवाल से रुपयों के स्रोत की जानकारी ली है। जमीन की खरीद-बिक्री मामले में प्रशासन का कितना साथ मिला, यह भी पूछा गया है।

ईडी सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। ईडी ने अमित अग्रवाल की शेल कंपनियों के बारे में भी जानकारी ली है, जिसके माध्यम से अवैध धन को वैध बनाने की कोशिश हुई है। कुछ खातों में 200 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता चला है। ट्रांजेक्शन अवधि पर आगे की जांच जारी है।

ईडी ने दिलीप घोष से प्रदीप बागची के रिश्ते की जानकारी ली है। सेना के कब्जे वाली जमीन के फर्जी रैयत प्रदीप बागची से उनका संपर्क कैसे हुआ और सेना के कब्जे वाली जमीन खरीदने के लिए उन्हें किसने सबसे पहले प्रेरित किया, इसपर भी ईडी ने जानकारी ली है। ईडी को पूछताछ में कुछ ही सफलता मिली है, बताया जा रहा है कि ईडी दोनों की रिमांड अवधि बढ़वाने के लिए कोर्ट से आग्रह कर सकती है।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...