झारखंड में बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट की संभावना

193
झारखंड में बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट की संभावना
झारखंड में बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट की संभावना
Advertisment

रांची: उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

Advertisment

मौसम रहेगा शुष्क, सुबह-शाम महसूस होगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने के कारण हल्की ठंड का अहसास होगा। दिन के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

सरायकेला में सबसे अधिक तापमान, हजारीबाग में सबसे कम

सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। बीते 24 घंटे में इसमें 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक था, लेकिन इसमें भी बीते 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम की ठंड बढ़ सकती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisement