Court में पेशी के लिए आया कैदी हुआ फरार, मां ने समझा बुझा कर फिर…

गया: मगंलवार को गया कोर्ट परिसर में अचानक खलबली मच गई जब एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के भागने के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी लेकिन कैदी की मां ने उसे समझा बुझा कर फिर एक घंटे के अंदर सरेंडर करवा दिया। कैदी की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के बांग्ला स्थान के रहने वाला साहिल पासवान है जो गोलीबारी के एक मामले में पिछले दो महीने से जेल में बंद था।

मंगलवार को कोर्ट में पेशी के लिए उसे कोर्ट लाया गया था और इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। कैदी के पुलिस हिरासत से भागने की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इधर फरार कैदी अपने घर पहुंच गया जहां उसकी मां ने उसे काफी समझाया और आरजू मिन्नत के बाद महज एक घंटे में ही दुबारा कोर्ट में सरेंडर करवा दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Nalanda में नगर निकाय संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में प्रतिकार सभा आयोजित

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Court Court

Court

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...