Nalanda में नगर निकाय संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में प्रतिकार सभा आयोजित

नगर निकाय संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में बिहारशरीफ में प्रतिकार सभा का आयोजन अधिकार छीनने के विरोध में गोलबंद हुए जिले के सभी नगर निकायों के प्रतिनिधि

नालंदा: नगर निकाय संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में बुधवार को बिहारशरीफ के टाउन हॉल में प्रतिकार सभा का आयोजन किया गया। नगर निकाय महासंघ के बैनर तले आयोजित इस सभा में नालंदा जिले के सभी नगर निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभा का मुख्य उद्देश्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाना था। वक्ताओं ने बिहार विधानसभा में विचाराधीन नगर निकाय संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध किया।

उन्होंने इस प्रस्तावित संशोधन को काला कानून करार दिया। विधेयक के एक प्रमुख बिंदु पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘नगर निगम’ शब्द को ‘नगर निगम/राज्य सरकार’ से प्रतिस्थापित करने का प्रस्ताव नगर निगम के स्वायत्त अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाता है। सभा में शामिल प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि यह संशोधन निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्तियों को छीनकर अधिकारियों को देने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा और जनता के हितों की अनदेखी होगी। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है और यह कानून सरकार को गिराने की साजिश का हिस्सा है। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो वे सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने आने वाले चुनावों में ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात भी कही। सभा में शामिल प्रतिनिधियों ने दावा किया कि जनता उनके साथ है और उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि वे इस काले कानून को पास नहीं होने देंगे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यह प्रतिकार सभा नगर निकाय संशोधन विधेयक 2024 के विरुद्ध बढ़ते विरोध का एक और संकेत है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    नवादा में वज्रपात से 06 लोगों की मौत पर CM ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...