जेल में सो रहे थे बंदी तभी पहुंच गई भारी संख्या में पुलिस, विभिन्न वार्डों में हुई छापेमारी

जमुई:  रविवार की अहले सुबह एसपी विश्वजीत दयाल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल जमुई मंडल कारा में छापेमारी के लिए पहुंचे। टीम ने जेल के विभिन्न वार्डों की गहन तलाशी ली। अहले सुबह 4 बजे शुरू सघन छापेमारी में जेल के विभिन्न वार्डों के साथ ही बैरकों, मेडिकल वार्ड, मुलाकाती कक्ष, कैंटीन और रसोई घर तक की सघन जांच की गई। इस दौरान कारा की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया।

छापेमारीके समय बंदी सो रहे थे, जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रबंधन और बंदियों ने राहत की सांस ली। हालांकि छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई। छापेमारी दल में एसपी के साथ ही एसडीएम सौरभ कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन, नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, खैरा व बरहट थानाध्यक्ष तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मुजफ्फरपुर जेल में शहीद खुदीराम बोस को दी गई श्रद्धांजलि, पश्चिम बंगाल से भी…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...