मुजफ्फरपुर जेल में शहीद खुदीराम बोस को दी गई श्रद्धांजलि, पश्चिम बंगाल से भी…

शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में दी गई श्रद्धांजलि।

मुजफ्फरपुर: शहीद खुदीराम बोस की शहादत दिवस पर सेंट्रल जेल में प्रशासनिक तौर पर श्रद्धांजलि दी गयी। शहीद खुदीराम बोस जेल प्रशासन ने शहीद के सेल और फांसी स्थल को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। प्रमंडलीय आयुक्त राज कुमार, डीआईजी चंदन कुशवाहा, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी सुशील कुमार समेत शहीद खुदीराम बोस के गृह क्षेत्र मिदनापुर कोलकाता से आए शुभचिंतक समेत स्थानीय स्तर पर कई गणमान्य लोगों ने जेल परिसर में खुदीराम बोस के सेल और फांसी स्थल पर जाकर पुष्पांजलि कर नमन किया।

पूरे जेल परिसर में एक बार विदाई दे मां, घुरे आसी गीत धीमे स्वर में बजता रहा। शहीद खुदीराम बोस मात्र 18 साल की उम्र में मुजफ्फरपुर में फांसी पाने वाले एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 03 दिसंबर 1889 को बंगाल में हुआ था और 11 अगस्त 1908 को उन्हें मुजफ्फरपुर जेल में फांसी दी गई थी। खुदीराम बोस ने मुजफ्फरपुर षडयंत्र में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने और प्रफुल्ल चाकी ने मिलकर ब्रिटिश जज किंग्सफोर्ड को मारने का प्रयास किया था।

इस प्रयास में दुर्भाग्यवश, किंग्सफोर्ड की जगह दो यूरोपीय महिलाओं की मौत हो गई थी, जिसके बाद खुदीराम बोस को गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी की सजा सुनाई गई। खुदीराम बोस की शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें एक युवा क्रांतिकारी के रूप में याद किया जाता है। मुजफ्फरपुर शहर खुदीराम बोस की कर्मभूमि और शहादत भूमि है और यहां आज भी उनकी स्मृति को आदर के साथ याद किया जाता है।

इस अवसर पर उपस्थित तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त राज कुमार, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि देश के स्वतंत्रता में शहीद खुदीराम बोस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वह देश ही नहीं सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। केंद्रीय कारा स्थित शहादत स्थल को आम जन के खोलने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

शहीद खुदीराम बोस के कोलकाता मिदनापुर से आए प्रकाश हलधर ने मिट्टी से खुदीराम बोस का तिलक कर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुऎ बताया की आज के समय में देश भक्ति कम हो गया है सबसे पहले देश उसके बाद ही घर संसार है। आज के दिन शहीद खुदीराम बोस के गांव के सभी स्कूल कॉलेजों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  रग्बी अंडर 20 चैंपियंस में भारत की टीम ने जीता कांस्य, उज़्बेकिस्तान को हराकर…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...