झारखंड में कल से लाेकसभा चुनाव के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू

262
झारखंड में कल से लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू
झारंखड में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया का दूसरे चरण की प्रक्रिया कल से प्रारंभ हो जाऐगी
Advertisment

रांची: झारंखड में लाेकसभा चुनाव की प्रक्रिया का दूसरे चरण की प्रक्रिया कल से प्रारंभ हो जाऐगी।

Advertisment

पहले चरण के लिए 18 अप्रैल से चार लोकसभा सीट सिंहभूम,खूंटी,लोहरदगा और पलामू में नामांकन पत्र भरा जा रहा है।

यह नामांकन की यह प्रक्रिया आज खत्म होगी। अगले दिन शुक्रवार को दूसरे चरण के नामांकन के लिए भारत निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा।

शुक्रवार से ही चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इन तीनों सीटों पर 3 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

अगले दिन 4 मई को नामांकन पत्र की जांच होगी। छह मई को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि है। इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान 20 मई को होगा, जबकि मतगणना एक साथ देशभर में चार जून को होगी।

पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए चल रहा नामांकन 25 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा।

Advertisement