नवादा : नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से देश के विभिन्न प्रदेशों से आए पुलिसकर्मियों के द्वारा अबतक सैकड़ों साइबर ठगों की गिरफ्तारी व स्थानीय पुलिसिया कारवाई के बावजूद इलाके के विभिन्न गांवों में ठगी का मामला जोरों पर है। थाना क्षेत्र के मसुदा गांव से सात व मोसमा गांव से तीन साइबर अपराधी को ठगी से संबंधित दस्तावेजों के साथ स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वहीं वारिसलीगंज थाने में प्रेसवार्ता का आयोजन कर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अफरा-तफरी में कार्रवाई की गई। इस दौरान मसुदा गांव के बधार से धर्मवीर कुमार, सुरज कुमार, रौशन कुमार, पवन कुमार, कुंदन कुमार, छोटू कुमार और राजाराम चौधरी को स्थानीय पुलिस, स्वाट व वज्रा टीम के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके तुरंत बाद थाना क्षेत्र के मोसमा गांव के बधार से महेश कुमार, संदीप कुमार व संजीत कुमार को ठगी करते गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया गया कि गिरफ्तार युवक ठगी करने में मशगुल थे कि सामान्य कपड़ों से लवरेज रहे पुलिस कर्मियों की भनक इन युवकों ने नहीं भांप पाया और मौके से ही दबोचे लिए गए। हालांकि दर्जनों साइबर अपराधी भागने में भी सफल हो गया। जिसकी गिरफ्तारी हरहाल में यथाशीघ्र किया जाएगा। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अम्ब्रीस राहुल के दिशा-निर्देश पर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम ने तत्परता पूर्वक छापेमारी कर इन सभी साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
छापेमारी में गिरफ्तार किए गए स्थल से नौ एन्ड्राइड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, 45 पेजो का कस्टमर डाटा व एक अपाची बाइक बरामद किया गया। सोमवार को गिरफ्तार किए गए कुल 10 युवकों ने ठगी धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। बताया गया कि जिस स्थान से इन 10 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वहां से दर्जनों साइबर अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल भी रहा है।
वहीं बालू माफियाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई में उक्त पुलिस टीम के द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध भी थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव के पास सकरी नदी में छापेमारी की गई। जिसमें अवैध खनन कर रहे छह ट्रैक्टर को बरामद किया गया है। एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है। खनन कार्य में संलिप्त जब्त ट्रैक्टर के मालिकों एवं ट्रैक्टर के चालकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कि जा रही है।
अनिल शर्मा की रिपोर्ट







