Advertisement
Advertisement

वृद्ध मां की हत्या के शक में हिरासत में लिए गए बेटे की मौत, परिजनों ने उठाया सवाल

गिरिडीहः जिले के बेंगाबाद थाना में हिरासत में लिए गए महुआर छाताबाद गांव के रहने वाले नागो पाशी की मौत हो गई.

परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने और करंट लगाए जाने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है.

परिजनों ने नागो के शरीर के कुछ हिस्सों में जख्म होने की बात भी कही.

नागो पाशी की मौत के बाद उसके शव को थाना के चौकीदार के जरिए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

मृतक को पुलिस ने रविवार को उसकी मां के हत्या के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

इधर सदर अस्पताल में मृतक के भतीजे लुटन ने बताया कि वो कल अपने चाचा से मिलने गया था.

उस वक्त थाना प्रभारी के साथ वरीय अधिकारी भी थाना में मौजूद थे. लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया.

इसके बाद वो वापस घर आ गया. इसके बाद परिजनों को सोमवार को नागो पाशी की मौत की जानकारी दी गई.

इधर मामले में डीएसपी संजय राणा ने कहा की अभी कुछ कहना सही नहीं, कुछ देर बाद ही कहा जा सकता है.

लेकिन मामले में पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे है.

वृद्ध मां की हत्या – क्या है मामला:

बेंगाबाद थाना अंतर्गत महुआर में शनिवार की रात एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या धारदार हथियार से वार कर कर

दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने वृद्ध के पोते एवं उसके बेटे नागों पांसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

पुलिस कस्टडी में ही नागों पांसी की तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई.

इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाया है.

परिजनों ने मृतक के मौत के पीछे पुलिस को जिम्मेदार बताया है.

घटना को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं.

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नागों पांसी की तबियत अचानक बिगड़ गई.

हार्टअटैक आने के कारण मौत होने की संभावना बताई जा रही है.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 11 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 11 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...