Electric Shock की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर…

नालंदा: नालंदा में Electric Shock की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा कर सड़क जाम कर दिया। लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को ठीक करने की मांग की साथ ही मुआवजे की भी मांग की। घटना नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के राजाकुआं गांव की है जहां करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

मृतक वृद्ध की पहचान 53 वर्षीय नरेश प्रसाद के रूप में की गई। सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। परिजनों ने बताया कि मृतक बीती शाम मवेशी का चारा लेने खेत जा रहे थे। उधर पहले से ही बिजली प्रवाहित एक तार गिरा हुआ था जिसकी चपेट में वे आ गए। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग से पिछले एक वर्षों से जर्जर तार को बदलने की मांग ग्रामीण करते आ रहे हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं भी नहीं रेंग रहा। यहां अक्सर तार गल कर गिर जाता है और लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुट गई।

पुलिस की लाख मिन्नतों के बावजूद भीड़ ने करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा।मौके पर पुलिस लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देती रही लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे। बताया जाता है कि घटनास्थल नगर थाना क्षेत्र में है लेकिन नगर थाना की पुलिस तीन घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी जबकि रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटी रही।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Punjab में 15 अक्टूबर को होगा पंचायत चुनाव के लिए मतगणना, आचार संहिता लागू

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Electric Shock Electric Shock Electric Shock Electric Shock

Electric Shock

Saffrn

Trending News

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...

कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा...

Jamshedpur News: पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में कार्रवाई...

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ...

मोबाइल दुकान चोरी कांड का सफल उद्भेदन : 5 अभियुक्त गिरफ्तार,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में 24 मई 2026 को हुई चोरी की घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img