पटना : बिहार पंचायत चुनाव के सातवें चरण में 37 जिलों के 63 प्रखंडों में मतदान हो रहा है. 903 पंचायतों में सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है. वोटिंग के लिए 12,786 बूथ बनाए गए हैं. मतगणना 17-18 नवंबर को होगी. सातवें चरण में 27,730 पदों के लिए 1,05,658 उम्मीदवार मैदान में है. वहीं 3389 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं.
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इन सबके बीच आज भी वोटिंग को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. अधिकांश बूथों पर सुबह से ही पुरुष और महिला मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन देखी जा रही है.
खगड़िया : महिला वोटरों में दिख रहा उत्साह, बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
पंचायत चुनाव के सातवें चरण में आज खगड़िया सदर प्रखंड के बांकी बचे 12 पंचायतों में मतदान हो रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इन सबके बीच आज भी वोटिंग को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. अधिकांश बूथों पर सुबह से ही पुरुष और महिला मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन देखी जा रही है.
आपको बता दें कि आज वोटिंग को लेकर जिले में कुल 189 मतदान केंद्र बनाया गया है. जहां जिले के दो जिला परिषद क्षेत्र में अलग-अलग पदों के लिए वोटिंग हो रही है.
रिपोर्ट : शक्ति
नशे में धुत पंचायत सचिव मजे में घूम रहे थे बाजार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Highlights







