पुलिस ने बिहटा में सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

बिहटा : राजधानी से सटे बिहटा में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बिहटा थाना से महज कुछ ही दूरी पर समस्तु स्थान के समीप एक निजी होटल में सेक्स रैकेट का कारोबार फल फूल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियों को बरामद किया। साथ ही कई तरह के आप्तिजंक सामान और बाइक भी जब्त किया है। छापेमारी की सूचना पर इलाके के लोग हैरत में पड़ गए और सेक्स रैकेट का नाम सुनते ही दंग रह गए।

बताया जाता है कि बिहटा में थाना से महज कुछ ही दूरी पर देह व्यापार का कारोबार कई दिनों से चल रहा था। ग्राहकों से ऊंची रकम लेकर डिमांड के अनुसार लड़कियों को परोसा जाता था। फिर से एक बार देह व्यापार का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत के लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ. अन्नू कुमारी ने कहा कि गुप्त सूचना पर पर बिहटा के प्रिंस नामक होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी लोग से पूछताछ किया जा रहा है और आधार कार्ड जांच किया जा रहा है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...