रांचीः राज्य में ठंड का कहर जारी है। कई दिनों से राज्यभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा कंपकंपाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से राज्यभर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
3-4 डिग्री की होगी गिरावट
इस दौरान राजधानी रांची सहित कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में घरा कोहरा भी छाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौसम साफ रहेगा।
ये भी पढ़ें-28 जनवरी और 4 फरवरी को आयोजित होगी CGL परीक्षा
रांची के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।