तेज प्रताप ने कह दी बात, कहा- महुआ में क्रिकेट स्टेडियम बनाकर कराएंगे भारत-पाकिस्तान का मैच

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महुआ विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने आज बड़ी बात कह दी है। इस बीच उन्होंने महुआ सीट को लेकर अपनी योजनाओं पर बात की। तेज प्रताप ने कहा कि महुआ सीट से हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हमने महुआ में मेडिकल कॉलेज दिया। अब हम जीत के बाद यहां इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोलेंगे। उन्होंने कहा कि महुआ में क्रिकेट स्टेडियम बनाकर भारत-पाकिस्तान का मैच कराएंगे। महुआ में कोई टक्कर में नहीं है।

Goal 7 22Scope News

तेज प्रताप ने लालटेन युग के अंत के सवाल पर कहा- लालटेन युग का अंत होगा तो वे बताएंगे, हम RJD में नहीं हूं

तेज प्रताप ने कहा कि जननायक अभी हम नहीं बता सकते। जननायक लोहिया, कर्पूरी और लालू प्रसाद यादव हैं। तेजस्वी जननायक नहीं हो सके, क्योंकि वो अपने बलबूते नहीं है। वो हमारे पिता के बलबूते हैं। जिस दिन वो अपने बलबूते हो जाएंगे। सबसे पहले हम उन्हें जननायक कहेंगे। तेज प्रताप ने लालटेन युग के अंत के सवाल पर कहा कि लालटेन युग का अंत होगा तो वो लालटेन वाले बताएंगे, वे राजद में नहीं हूं। मुझे किसी पद का लालच नहीं है। अगर मुझे राजद में कोई पद मिलेगा तो मैं सबसे पहले उसे ठुकराऊंगा। मैं कभी किसी के साथ गठबंधन भी नहीं करूंगा।

यह भी पढ़े : तेज प्रताप ने दिया बड़ा सियासी संकेत, कहा- ‘किसी से दुश्मनी नहीं, 14 तारीख के बाद…’

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...