ट्रैक्टर चालक को दबंगों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या, परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम

शेखपुरा : शेखपुरा जिले के लक्षणा गांव के समीप दबंगों ने ट्रैक्टर चालक को लाठी डंडे से और हथियार से पीट पीट कर हत्या कर दिया। परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए लेकर जा रहे थे इसी दौरान घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लक्षणा गांव निवासी लक्ष्मण यादव के रूप में की गई है। लक्ष्मण यादव खेत जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था इसी क्रम में मारपीट की घटना हुई।

परिजनों ने शेखपुरा शाहपुर मुख मार्ग को घंटों सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने दलबल के साथ पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने करिहो गांव के भोला यादव और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया।

https://22scope.com/fearless-criminals-shot-and-killed-a-girl-in-the-mouth-of-sheikhpura-dam/

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...

Roopi Soren Last Darshan: मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए...

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी स्थित आवास पर लोगों और नेताओं की भीड़ जुटी है। हेमंत सोरेन ने मां को श्रद्धांजलि...