The Traitors बना दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो! सलमान खान के ‘बिग बॉस’ को कड़ी टक्कर

Desk. खबर एंटरटेनमेंट जगत से है। टीवी और ओटीटी पर जहां एक ओर सिंगिंग, डांसिंग, डेटिंग और ड्रामा से भरे रियलिटी शोज़ की भरमार है, वहीं करण जौहर का हालिया शो ‘The Traitors’ अपनी अनोखी थीम और तेज़ रफ्तार गेमप्ले के कारण दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

इस शो के अभी तक 6 एपिसोड स्ट्रीम हो चुके हैं और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर शो की तुलना बिग बॉस से की जा रही है, लेकिन दर्शकों का एक बड़ा वर्ग मानता है कि ‘द ट्रेटर्स’ कंटेंट और प्रेजेंटेशन में बिग बॉस से कहीं बेहतर है।

Goal 7 22Scope News

क्या खास है ‘The Traitors’ में?

फोकस माइंड गेम पर: शो में कंटेस्टेंट्स को शारीरिक या मानसिक टास्क्स के ज़रिए परखा जाता है। इसमें ड्रामा की जगह गेमप्ले को तरजीह दी गई है।

तेज़ रफ्तार एपिसोड: हर एपिसोड लगभग एक घंटे का है और पूरी तरह टास्क और गेम पर केंद्रित होता है। ना तो होस्ट करण जौहर को और ना ही कंटेस्टेंट्स को अनावश्यक फुटेज दी गई है।

नो फेक लव एंगल, नो फालतू कंट्रोवर्सी: शो की सबसे बड़ी खासियत है इसका क्लीन और टाइट फॉर्मेट। इसमें न तो बनावटी रिश्ते दिखाए गए हैं और न ही जबरदस्ती की कैटफाइट्स या विवाद।

शॉर्ट एंड क्रिस्प फॉर्मेट: जहां बिग बॉस जैसे शोज़ 3-4 महीने तक चलते हैं, वहीं ‘The Traitors’ को सीमित एपिसोड्स में ही समेटा जाएगा। इससे शो की गति बनी रहती है और दर्शकों का इंटरेस्ट भी।

करण जौहर की दमदार होस्टिंग: करण जौहर पहले भी बिग बॉस ओटीटी होस्ट कर चुके हैं, लेकिन वहां उनका एग्रेसिव अंदाज़ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। वहीं, ‘The Traitors’ में उनका बैलेंस्ड और स्मार्ट प्रेज़ेंटेशन शो की यूएसपी बन गया है।

क्या है शो का फॉर्मेट?

‘The Traitors’ में प्रतिभागियों को “ट्रेटर” और “इनोसेंट” की भूमिकाएं दी जाती हैं। पूरा गेम इसी छुपे हुए रोल पर आधारित माइंड गेम है, जिसमें धोखे, रणनीति और विश्वासघात के जरिए प्रतियोगी खुद को बचाने और जीत हासिल करने की कोशिश करते हैं।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...