रिश्वत लेते इंस्पेक्टर का वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई पर एसपी ने दिया ये बयान

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के बलिया थाना के इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष संजय कुमार का रिश्वत लेते एक वीडियो वायल हुआ है. वीडियो वायरल पर पुलिस ने संज्ञान लिया और अब कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी योगेंद्र कुमार ने वायरल वीडियो की जांच बलिया डीएसपी से करवाई.

शुरुआती जांच रिपोर्ट में पुलिस ने थाना अध्यक्ष संजय कुमार और चौकीदार को दोषी माना है. एसपी योगेंद्र कुमार ने तत्काल बलिया थाना के चौकीदार को निलंबित कर दिया है. वहीं थाना अध्यक्ष संजय कुमार को निलंबित करने के लिए बेगूसराय रेंज के डीआइजी को अनुशंसा की है.

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में दोनों दोषी पाए गए हैं. दोनों पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है. वहीं थाना अध्यक्ष को निलंबन के लिए रिपोर्ट की गई है. बताते चलें कि सड़क हादसे का शिकार चार पहिया वाहन को छोड़ने के लिए बलिया थाना अध्यक्ष के द्वारा पैसे की मांग की गई थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था. जिसके बाद पुलिस विभाग ने जांच शुरू की. जांच में थाना अध्यक्ष और चौकीदार दोषी पाये गये हैं.

रिपोर्ट : सुमित

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...