बड़ा बाबू की शिकायत लेकर महिला पहुंची समाहरणालय, DM को दिया आवेदन

औरंगाबाद : मदनपुर प्रखंड के शिवगंज निवासी रघुवंश चौधरी की पत्नी देवरतिया देवी सोमवार की शाम चार बजे समाहरणालय पहुंची। जहां उसने जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को मदनपुर अंचल में पदस्थापित बड़ा बाबू के शिकायत से संबंधित एक आवेदन सौंपा है। जिलाधिकारी को सौंपे आवेदन में उन्होंने उन्हें अवगत कराया है कि बड़ा बाबू के द्वारा रैयतों के साथ मनमानी किया जाता है और जमीन का गलत ढंग से डिमांड खुलवाया जाता है। जिसके कारण हमेशा दो पक्षों के बीच मारपीट होते रहती है।

उन्होंने बताया कि उनकी जमीन जिसका खाता संख्या 73, प्लॉट संख्या 403 और रकबा 47 डिसमिल है। जिसमें उसकी हिस्सेदारी साढ़े 23 डिसमिल है। परंतु बड़ा बाबू के द्वारा पूरी जमीन का डिमांड बंसी चौधरी, विकास चौधरी और सिकंदर चौधरी वगैरह के नाम करवा दिया गया और रसीद भी उन्हें लोगों के नाम से कट रहा है। जिससे अशांति व्याप्त है।

यह भी देखें :

उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि जबतक अंचल में उक्त बड़ा बाबू पदस्थापित रहेंगे। तबतक ऐसी घटनाएं घटती रहेगी। ऐसी स्थिति में उनका स्थानांतरण किसी अन्य अंचल में किया जाए। बड़ा बाबू का घर भी इसी प्रखंड में है। ऐसी स्थिति में उनका स्थानांतरण अन्यत्र किया जाए नहीं तो उनके कृत से कहीं भी अनहोनी की घटना घटित हो सकती है। गृह प्रखंड होने के कारण वे मनमानी करते हैं और कहते हैं उनका कोई भी कुछ बिगाड़ नहीं सकता। इधर, इस संबंध में अंचल के बड़ा बाबू का बयान नहीं लिया जा सका है। उनका बयान मिलने पर उनके पक्ष को भी रखा जाएगा।

यह भी पढ़े : पूर्व सैनिक को बड़बोले विधायक ने दी धमकी, अभी तो जमीन, फिर पूरे परिवार को…

धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...