Advertisment

घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी महिला तभी आ धमका दंबग

एक ही परिवार के चार लोगों को मार कर किया घायल

मसौढ़ी : मसौढ़ी में दबंगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला किया। हमले में 4 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मसौढ़ी पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा दिया है।

पीड़ित ज्ञानती देवी ने बताया कि बीते शाम करीब 5 बजे वो अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी, तभी पांच की संख्या में कुछ लोग हथियार के साथ उसके घर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिना कुछ बोले उसके सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया। मां को पिटता देख जब बेटा और परिवार के अन्य लोग बचाव में आये तो उनलोगों ने उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया।

पूरी घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के शिव शंकर नगर मुहल्ले की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस को देख सभी आरोपी भाग निकले। इस पूरे मामले में ज्ञानती देवी ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथिमिकी थाना में दर्ज करवाई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...