Advertisement
Advertisement
Advertisement

मामले की लीपापोती के लिए महिला दारोगा ले रही थी 12 हजार, पहुंची निगरानी की टीम और…

पश्चिम चंपारण: बिहार में इन दिनों भ्रष्ट अधिकारी एवं सरकारी कर्मियों के विरुद्ध निगरानी विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग ने छापेमारी कर पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना की महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उनके एक सहयोगी अर्जुन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – खगड़िया में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, कहा…

मामले की जानकारी देते हुए निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया गांव निवासी फिरोज कौशर ने जानकारी दी थी कि एक मामले में मदद और लीपापोती के नाम पर महिला दारोगा प्रीति कुमारी ने 15 हजार रूपये की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन करने बाद एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई और महिला दारोगा को अपने एक सहयोगी के साथ 12 हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों को निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले जा कर विशेष कोर्ट में पेश करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला समस्तीपुर, दर्जनों राउंड फायरिंग में…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

बिहार के इन 8 औद्योगिक क्षेत्रों में खुलेंगी नई इकाइयां, बियाडा...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...

‘सनातन के प्रचारकों को निशाना बनाने से फायदा नहीं’, धीरेंद्र शास्त्री...

देवघर: गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गुरुवार देर शाम देवघर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के...

बिहार के खिलाड़ियों का सासाराम में जमावड़ा, डीएम दीपक कुमार मिश्रा...

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में गुरुवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। जिला मुख्यालय सासाराम के...