गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला समस्तीपुर, दर्जनों राउंड फायरिंग में…

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी निडरता का परिचय देते हुए पुलिसिया व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े करीब डेढ़ दर्जन राउंड फायरिंग की। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर आराम से हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर डीह की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक कुख्यात विक्रम गिरी की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 10 से 12 की संख्या में अपराधी बाइक से पहुंचे ताबड़तोड़ करीब डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां चलाई जिसमें कुख्यात विक्रम गिरी की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार मृतक विक्रम गिरी का भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह हाल ही में एक हत्या मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर अन्य कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें – ‘लोकतंत्र रक्षक’ की छवि मजबूत करने में जुटे नीतीश, जानिए क्या है पूरी स्ट्रैटजी

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के एक चर्चित फर्नीचर व्यवसायी नेपाली चौधरी हत्याकांड में भी वह आरोपी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी में जुट गई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया है, तभी दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा NDA, निशांत ने की राजनीतिक टिप्पणी…

समस्तीपुर से आलोक कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...