नगर निगम में करोड़ों रुपए की लागत से बंन रहे हाइटेक शवदाह गृह का काम अब अधर में लटका

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम में करोड़ों रुपए की लागत से बंन रहे हाइटेक शवदाह गृह का काम अब अधर में लटक गया है। जो कॉन्ट्रैक्टर काम करा रहा था वो अधूरा ही छोड़ कर भाग गया है। जिस कारण अधूरा नव निर्मित शवदाह गृह पर अब घास जम गया है।

नगर निगम की बैठक में इस मामले पर जोरदार चर्चा हुई

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम की बैठक में इस मामले पर जोरदार चर्चा हुई। वहीं मोतिहारी के बरियारपुर में हाईटेक शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें करोड़ों रुपए की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन कुछ गड़बड़ी अनियमियता और अन्य मामलों को लेकर निर्माण कार्य कर रही एजेंसी ने काम छोड़ दिया है। वहीं उस पर सियासत भी हो रही है।

Motihari Nagar Nigam 1 22Scope News

मेयर प्रीति गुप्ता ने कहा- यह बड़ा मामला है

मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति गुप्ता ने कहा कि यह बड़ा मामला है। हाईटेक शवदाह गृह का निर्माण कार्य कराया जा रहा था लेकिन कंपनी ने काम छोड़ दिया है। जबकि यह योजना बुडको एजेंसी को दिया गया था। बीच में ही ठेकेदार काम छोड़ कर भाग खड़ा हुआ है। लेकिन अब इस मामले पर विचार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Motihari Nagar Nigam 2 22Scope News

Motihari Nagar Nigam 3 22Scope News

बुडको के बड़े अधिकारी इस मामले को देखेंगे – डिप्टी मेयर लालबाबू प्रसाद

वहीं डिप्टी मेयर लालबाबू प्रसाद ने भी हाइटेक शवदाह गृह के निर्माण कार्य पर लग रहे ग्रहण को लेकर कहा कि बुडको के बड़े अधिकारी इस मामले को देखेंगे। लेकिन निर्माण कार्य कर रहे एजेंसी ने काम छोड़ दिया है। यह सही जानकारी है लेकिन उनके अधिकारियों से संपर्क कर कार्रववाई की जाएगी।

Motihari Nagar Nigam 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...