आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप के कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रबंधक पर लगाया गंभीर आरोप

बाघमारा (धनबाद) : हिलटॉप राइज आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड 22/12 सिजुआ में कर्मियो ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कर्मियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक ने जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया. कंपनी के प्रबंधक ने कहा था कि दिसंबर माह से सभी कर्मियों की भुगतान राशि में बढ़ोतरी कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिस कारण आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत सभी कर्मियों ने आज कंपनी का कार्य बाधित कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. और कंपनी के प्रबंधक के इस रवैया के खिलाफ जम के नारे लगाए.

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि कर्मियों की मांग को पूरी करने के लिए कंपनी के प्रबंधन से कहा गया कि कर्मी की मांग पूरी नहीं की गई तो कंपनी का चक्का जाम किया जाएगा. इसलिए कंपनी अपने वर्करों के साथ मनमानी ना करे. बंदी की अध्यक्षता करते हुए मंटू कुमार महतो ने बताया कि कंपनी के इस रवैया से सभी कर्मियों में आक्रोश है, जिस कारण कंपनी अपनी इस रवैया को सुधार कर लें अन्यथा कंपनी की इस नीति का पुरजोर विरोध की जाएगी.

रिपोर्ट: सुरजदेव मांझी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img