वेतन-बोनस की मांग को लेकर मजदूरों ने किया कामकाज ठप

निरसाः इसीएल मुगमा एरिया चापापुर ऑउटसोर्सिंग में कार्यरत मजदूरों ने वेतन, बोनस की मांग को लेकर कामकाज ठप कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन कामगारों के साथ वादाखिलाफी कर रहा है. मार्च माह में सिर्फ 15 दिनों का वेतन दिया गया, तब कहा गया था कि अगले माह से पूरा वेतन दिया जाएगा. कामगार इस पर सहमत भी गए, लेकिन प्रबंधन ने वादाखिलाफी की और एक बार फिर से जून महीने में 15 दिन का ही वेतन दिया, उसके बाद जुलाई, अगस्त और सिंतबर का वेतन बकाया है. विश्वकर्मा पूजा निकल गया आगे दुर्गा पूजा है, जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

रिपोर्ट:-संदीप कुमार शर्मा

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...