Advertisment

3 मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने दी जान, 5 साल से रह रहा था पड़ोस की महिला के साथ

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज कुमार पिछले करीब पांच वर्षों से पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ रह रहा था। महिला का पति बाहर प्रदेश में काम करता है और वह अपने बच्चों के साथ फ्लैट में रहती थी। घटना के दिन सूरज कुमार अपने घर गया था और वहां से लौटने के बाद महिला के पास पहुंचा।

नशे की हालत में था जिस पर महिला ने उसे फटकार लगाई – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, वह नशे की हालत में था जिस पर महिला ने उसे फटकार लगाई। इसके बाद सूरज ने अचानक इमारत की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के भाई ने महिला पर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Bha Maut 2 1 22Scope News

Bha Maut 3 1 22Scope News

Bha Maut 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी पिकअप, चालक की मौत, 2 गंभीर घायल

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...